फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sensation in the village due to dead body found near the pond, police took the body in custody, suspicion of m

Bhadohi: तालाब किनारे शव मिलने से गांव में सनसनी, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, हत्या की आशंका

Tue, 08 Oct 2024 07:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 08 Oct 2024 07:57 PM IST
सार

भदोही के बीरमपुर गांव स्थित तालाब के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त जौनपुर निवासी विवेक यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृत युवक दो दिन पहले लापता हो गया था।

विज्ञापन
Sensation in the village due to dead body found near the pond, police took the body in custody, suspicion of m
तालाब किनारे शव मिलने से गांव में सनसनी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 भदोही के दुर्गागंज सुरियावां कोतवाली क्षेत्र स्थित बीरमपुर गांव में तालाब के पास एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के मगरमु गांव निवासी विवेक यादव (28) के रूप में हुई। दो दिन पहले वह गांव से गायब हुआ था।

विज्ञापन


परिजनों ने बरसठी गांव में युवक के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फारेसिंक टीम ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 तेजवीर सिंह की माने तो जांच की जा रही है।
विज्ञापन





बताते चलें कि जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के मगरमु गांव निवासी विवेक यादव बीते दो दिनों से अपने गांव से गायब था। उसके पिता श्रीशंकर यादव ने बरसठी थाने में दी तहरीर में कुछ लोगों पर बेटे के साथ मारपीट करने के बाद उठा ले जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर परिजन उसकी तलाश में थे ही कि इस बीच सुरियावां कोतवाली के बीरमपुर गांव के पास तालाब के किनारे विवेक का शव पाया गया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। तालाब किनारे युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही सनसनी मच गयी।


काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद एएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने फारेसिंक जांच के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ कोतवाली पहुंचे युवक के पिता ने बेटे की अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया।



जौनपुर के बरसठी थाने अंतर्गत मगरमु गांव निवासी युवक यहां कैसे पहुंचा। इसको लेकर अभी तक कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। दो दिन पहले उसके पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर बेटे के साथ मारपीट और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।


पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। इसके बाद से ही परिजन और पुलिस उसकी तलाश में थे, लेकिन मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed