{"_id":"67af50c8a4b70afcf2070491","slug":"sensation-due-to-the-body-of-a-young-man-found-near-the-railway-gate-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : रेलवे फाटक के पास मिली युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही तफ्तीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : रेलवे फाटक के पास मिली युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही तफ्तीश
Fri, 14 Feb 2025 07:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 14 Feb 2025 07:48 PM IST
सार
रेलवे फाटक के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बृहस्पतिवार की रात ठेके पर शराब पीने गया था और सुबह लाश उसकी लाश मिली है। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक का शव मिलने के बाद लगी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चौरी थाना क्षेत्र के चौरी बाजार स्थित रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त आलोक शर्मा (38) पुत्र नंदलाल शर्मा निवासी दानुपट्टी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दानुपट्टी निवासी आलोक शर्मा प्रतिदिन बाज़ार के रेलवे फाटक के पास स्थित शराब ठेके पर शराब लेने जाता था। और वहीं पर ही पीकर घर आता था। बृहस्पतिवार की रात भी घर से शराब के लिए निकला था और शुक्रवार को तड़के दुकान खोलने के लिए पहुंचे दुकानदारों ने उसका शव पड़ा दिखा।
विज्ञापन
दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान होते ही परिजनों को जानकारी दी गई। मृतक के नाक व मुंह से खून बह रहा था और गले पर चोट के निशान भी थे। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन पास के ही निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर पुलिस मृतक के घर पहुंची और जानकारी लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। पति के खराब आदतों के कारण पत्नी अर्चना दोनों बच्चों को लेकर मायके में रहती है।
प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अत्यधिक शराब पीने के कारण मृतक के शरीर पर चोट के निशान और खून भी लगे थे। पिता ने तहरीर देकर इसके अत्यधिक शराब पीने की बात बताई है। इसकी पत्नी भी इसके नशे से आजीज आकर छह साल से मायके में रहती थी।