फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seminar on Pay Code-2019

वेतन संहिता-2019 विषयक संगोष्ठी

Mon, 20 Jun 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Seminar on Pay Code-2019
वेतन संहिता-2019 संगोष्ठी में बोलते नेशनल इम्प्लायर्स फेडरेशन के निदेशक आरके जोशी - फोटो : BHADOHI
भदोही। नेशनल इम्प्लायर्स फेडरेशन के निदेशक आरके जोशी ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में हो रहे बदलाव महत्वपूर्ण कदम है। 20 से अधिक कानूनों को चार श्रम कानूनों में समाहित कर दिया गया है। यह भारत में वैश्विक निवेश को बढ़ाने तथा कारोबार को आसान बनाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। वे सोमवार को मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में इंडो-अमेरिकन चैंबर आफ कामर्स वाराणसी, आल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) तथा नेशनल इम्प्लॉयर्स फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में वेतन संहिता-2019 विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी तय करेगी। जिसकी राज्य सरकार समीक्षा कर सकती है। लेकिन न्यूनतम मजदूरी को और नहीं घटा सकती। उन्होने सुझाव दिया कि कालीन उद्यमी राज्य सरकार में अपनी प्रतिनिधित्व देकर मजदूरी बोर्ड में कालीन उद्यमियों को प्रतिनिधित्व देने की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी सुझाव दिया कि कालीन उद्योग असंगठित उद्योग क्षेत्र है। इसलिए न्यूनतम मजदूरी तय करने में उनकी भी सुनी जाए।इसके पूर्व कालीन उद्यमियों ने कहा कि नए वेतन संहिता तय करने में कालीन उद्यमियों की भी सुनी जानी चाहिए। इस बात का ध्यान दिया जाना चाहिए कि नए संहिता का कालीन उत्पादन पर असर न पड़े। उच्च न्यायालय के औद्योगिक और श्रम कानून सलाहकार सुनील त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व एकमा अध्यक्ष रवि पाटोदिया ने और धन्यवाद ज्ञापन इंडो अमेरिकन चैम्बर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया। एकमाध्यक्ष ओंकार नाथ मिश्र, अहसन रऊफ खान, असलम महबूब, तनवीर हुसैन, जय प्रकाश गूंधरा, एलबीएस यादव, वैभव खरे, पीसी जायसवाल, उमेश गुप्ता, हाजी शौकत अली, विनय कपूर, जेपी गुप्ता, हाजी अब्दुल सत्तार, गुलाम सरफुद्दीन, एसएस तिवारी, अरशद वजीरी, पीयूष बरनवाल, इम्तीयाज अंसारी, मो.रजा खान, वेद प्रकाश गुप्ता, आलोक बरनवाल, ओपी गुप्ता, नीरज बरनवाल, मकसूद अंसारी, प्रशांत तिवारी, परवेज आलम, सुजीत जायसवाल आदि भी रहे।

वेतन संहिता-2019 संगोष्ठी में उपस्थित कालीन निर्यातक एवं उद्यमी

वेतन संहिता-2019 संगोष्ठी में उपस्थित कालीन निर्यातक एवं उद्यमी- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed