फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Selection of players for admission to the sports hostel from March 23 to 26

Bhadohi News: क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का चयन 23 से 26 मार्च तक

Sat, 14 Mar 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Selection of players for admission to the sports hostel from March 23 to 26
भदोही।
विज्ञापन

खेल भवन लखनऊ की ओर से संचालित क्रीड़ा छात्रावासों में खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए 23 से 26 मार्च के बीच अलग-अलग वर्ग में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कराया जाएगा। क्रीड़ाधिकारी धमेंद्र ने बताया कि 23 से 26 मार्च के बीच खिलाड़ियों का जनपदीय व मंडलीय ट्रायल कराया जाएगा। बताया कि बालक वर्ग में जिमानास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैंडमिंटन व टेबल टेनिस के खिलाड़ियों के लिए 23 को जनपदीय व 27 को मंडलीय ट्रायल होगा। इन्हीं खेलों का बालिका वर्ग में जनपदीय ट्रायल 24 व मंडलीय ट्रायल 28 को होगा। बालिका वर्ग में फुटबॉल के खिलाड़ियों का ट्रायल नहीं होगा। इसी तरह बालक वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो एवं हैंडबाल का जनपदीय ट्रायल 25 और मंडलीय 29 मार्च को होगा। इसी तरह बालिका वर्ग में इन्हीं खेलों का जनपदीय ट्रायल 26 व मंडलीय ट्रायल 30 मार्च को कराया जाएगा। बालिका वर्ग में क्रिकेट व जूडो के खिलाड़ियों का ट्रायल नहीं होगा। खिलाड़ी अपने साथ आवश्यक कागजात लेकर जरूर आएं। बताया कि जनपदीय व मंडलीय ट्रायल जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed