फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   seetaharan

सीताहरण-लक्ष्मण शक्त का मंचन देख गदगद हुए भक्त

Sat, 19 Oct 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
seetaharan
चौरी/सुरियावां। आदर्श रामलीला समिति हरीपुर-अभिया और चौरी के लठियां की लीला में बृहस्पतिवार की रात कलाकारों ने सीताहरण और लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया। इस दौरान जमकर जयकारे लगे। चौथे दिन अभिया में माता कैकेई अपने किए पर पश्चाताप करती हैं, लेकिन श्रीराम लौटने को राजी नहीं होते हैं। शूर्पणखा की नाक काटने से नाराज रावण साधु वेश में पंचवटी से सीता का हरण कर लेता है। मंचन से दर्शक मंत्रगुग्ध हो गए। इसी तरह लठिया में छठवें दिन लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध की लीला हुई। रावण के दरबार में अंगद रावण से सीता को वापस भेजकर प्रभु श्रीराम की शरण में आने को कहते हैं, लेकिन अहंकार में भरा रावण तैयार नहीं होता और युद्ध के लिए ललकारता है। लक्ष्मण और मेघनाद में युद्ध होता है, जहां लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। विभीषण की सलाह पर सुषेन वैद को हनुमान ले आते हैं। द्रोणागिरि पर्वत से रात में ही संजीवनी बूटी आ जाए तभी लक्ष्मण के प्राण बचाने की बात सुषेन वैद्य बताते हैं। हनुमान संजीवनी बूटी लाने के लिए जाते हैं। रास्ते में कालनेमि नामक राक्षस हनुमान को साधु के रूप में बहकाता है कि बूटी लाने में देर हो जाए। फिर मकरी द्वारा कालनेमि के विषय में बताया जाता है जिस पर हनुमान कालनेमि का वध कर रात ही में संजीवनी लाकर लक्ष्मण बचाते हैं। यह जानकार रावण विचलित हो जाता है। कुंभकर्ण को युद्ध के लिए भेजता है। युद्ध के पश्चात कुंभकरण राम के हाथों मारा जाता है। इस मौके पर विजयी शुक्ला, जीत तिवारी, धनीशंकर यादव, डब्लू चौबे, विनय तिवारी, सूरज चौबे, मुन्ना मिश्रा, दयाशंकर यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed