फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seema Mishra gets advance bail

सीमा मिश्रा को मिली अग्रिम जमानत

Wed, 30 Sep 2020 08:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Seema Mishra gets advance bail
ज्ञानपुर। रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में चित्रकूट जेल में बंद ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बेटी और पूर्व सांसद प्रत्याशी सीमा मिश्रा को मुकदमा उठाने के लिए विपक्षी को धमकी देने के मामले में बुधवार को अग्रिम जमानत मिल गई। जिला जज की अदालत ने सीमा के साथ विकास मिश्रा और गिरधारी को भी जमानत दे दी है।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के धनापुर निवासी रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने गत चार अगस्त को विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली और पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ संपत्ति हथियाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने 14 अगस्त को मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामलली और विष्णु मिश्रा को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। इसी प्रकरण में गत दिनों सीमा मिश्रा पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाते हुए कृष्ण मोहन तिवारी के पुत्र सूर्यकमल ने 18 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। साथ में विकास मिश्रा और गिरधारी भी आरोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में कथित तौर पर उनकी बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल किया गया था। इस प्रकरण में बुधवार को जिला जज अनिल कुमार की अदालत ने सुनवाई के बाद सीमा मिश्रा समेत तीनों आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी। इससे पूर्व उन्हें अंतरिम जमानत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed