फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seeing Agniveer Dheeraj wrapped in the tricolor, the patience of the eyes broke.

Bhadohi News: तिरंगे में लिपटे अग्निवीर धीरज को देखकर टूटा आंखों का सब्र

Sun, 22 Feb 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Seeing Agniveer Dheeraj wrapped in the tricolor, the patience of the eyes broke.
अग्निवीर सैनिक के मां को सलामी देते जवान। स्रोत सूचना
जम्मू के नगरोटा में ड्यूटी के दौरान मौत होने के बाद शनिवार को अग्निवीर धीरज गुप्ता का पार्थिव शरीर जिले में पहुंचा। तीन दिन बाद औराई के जेठुपुर स्थित घर पर तिरंगे से लिपटे अग्निवीर धीरज के पार्थिव शरीर देखकर उनके परिजनों की आंखों का सब्र टूट गया। उनकी मां जयदेवी और भाइयों की आंखों से झर-झर आंसू बहने लगे। वहां माैजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। घर के सामने सैन्य सम्मान के साथ धीरत को सलामी दी गई। फिर अग्निवीर की अंतिम यात्रा निकाली गई। आठ किमी यात्रा में 40 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। शवयात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लिए धीरज गुप्ता अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने अग्निवीर के पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए। भोगांव घाट पर अग्निवीर का अंतिम संस्कार हुआ। छोटे भाई दीपक गुप्ता ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

छोटे भाई ने बताया कि औराई कोतवाली के जेठुपुर भवानीपुर निवासी अग्निवीर धीरज गुप्ता (25) की बीते बुधवार को जम्मू के आर्मी बेंस कैंप में संदिग्ध हाल मौत हो गई थी। वे जम्मू कश्मीर के नगरोटा में तैनात थे। तीन भाईयों में सबसे बड़े धीरज की आगामी 20 अप्रैल को शादी थी। वे तीन माह पहले पहले घर आए थे। एक सप्ताह घर पर रुके थे। 2018 में ही धीरज के पिता की मौत हो गई थी। घर में सबसे बड़ा होने के कारण परिवार की सारी जिम्मेदारी धीरज के कंधे पर ऊपर ही थी। शनिवार की सुबह करीब नाै बजे धीरज का पार्थिव शरीर लेकर सैनिक जिले की सीमा में प्रवेश किए। इसके पहले जिले की सीमा के पास बाबूसराय, महराजगंज, औराई और घोसिया हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर अग्नि वीर को श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े थे। बेटे का पार्थिवर शव आवास पर पहुंचते ही मां जयदेवी फफक पड़ी। वहीं भाईयों की आंखों से भी झर-झर आंसू गिरने लगे। मार्मिक दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। अग्निवीर धीरज गुप्ता की अंतिम यात्रा में वाराणसी सीमा से शुरू हुई। जैसे-जैसे उनका पार्थिव शरीर आगे बढ़ रहा था। वैसे-वैसे लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। सबकी जुबान पर भारत माता की जय, धीरज गुप्ता अमर रहे के नारे थे।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद का दर्जा दिए जाने को लेकर लोगों में आक्रोश
अग्निवीर धीरज गुप्ता की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान धीरज गुप्ता को बलिदानी का दर्जा दिए जाने और उनके परिजनजों को बलिदानी के परिजनों से जैसी सुविधाएं देने की मांग की गई। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों की पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। वहीं औराई चौराहे के पास भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूटा। लोगों ने धीरज गुप्ता के परिवार को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
----------------------------------------
जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
अग्निवीर धीरज गुप्ता को भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, जिलाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, औराई ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य मुनरेश्वर गुप्ता, अंजनी शुक्ला, सपा नेता अंजनी सरोज, ओमप्रकाश यादव ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed