फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   See the scene of death and trembled liver

मौत का मंजर देख कांप उठा कलेजा

Sat, 02 May 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 02 May 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
See the scene of death and trembled liver

विज्ञापन
 जिंदगी में पहली बार मौत का मंजर इतनी करीब से देखा था। धरती डोल रही थी और मकान एवं दीवारें जमीदोज हो रही थी। लोगों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। जिसको देखो अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश कर रहा था। उन लोगों ने भी कंपनी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
यह बातें नेपाल में आए भूकंप के दौरान एक कालीन कंपनी में कार्य करने वाले भदोही जनपद के खमरिया निवासी कुछ लोगों ने घर वापसी पर शुक्रवार को बातचीत में बतलाई।
विज्ञापन

खमरिया के वार्ड नंबर 14 निवासी रमजान, रमेश, बनारसी, सुरेश ने बताया कि वे नेपाल के काठमांडू से कुछ दूरी पर स्थित एक कालीन कंपनी में मजदूरी का कार्य करते हैं। वहां आए भूकंप के दौरान मची त्रासदी कलेजा दहला देने वाला था। ऐसा मंजर जिंदगी में कभी नहीं देखा। सुबह जब वे लोग कंपनी में काम कर रहे थे तभी जोर से धरती डोलने लगी। वे सभी जान बचाकर कंपनी से बाहर आ गए। धरती एक बार नहीं, दर्जनों बार डोली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के बाहर ही उन लोगों ने टेंट लगाकर तीन रातें गुजारीं। कंपनी के ठेकेदार से घर जाने की बात कहते थे वे मना कर देता था। तीन दिनों बाद ठेकेदार ने कुछ पैसे देकर इस शर्त पर जाने की इजाजत दी कि वे स्थिति सामान्य होने के बाद दोबारा यहां आएंगे।



  तीन दिनों तक बिस्कुट और चाय पीकर किसी तरह दिन काटा। खाना बनाने की हिम्मत नहीं करता था। तीन दिनों के बाद ठेकेदार की इजाजत के बाद वे सड़क मार्ग से गोरखपुर पहुंचे तथा वहां राहत कैंप से रसीद लेकर रेल मार्ग से वाराणसी और फिर अपने घर खमरियां पहुंचे। उन्होंने बताया कि नेपाल में त्रासदी के बाद स्थिति काफी भयावह हो गई है। अभी भी न जाने कितनी लाशें मलबों में दबी हुई हैं। भूकंप का मंजर देखने के बाद अब दोबारा वहां जाने की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed