फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   See dirt on the superintendent raging DRM

गंदगी देख अधीक्षक पर भड़के डीआरएम

Sun, 01 Nov 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 01 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
See dirt on the superintendent raging DRM
स्टेशन पर बेतरतीब हाल में वाहन स्टैंड देखकर अधिकारियों की क्लास ली साथ ही स्टेशन की गंदगी देख कर साफ सफाई बनाए रखने की सख्त हिदायत स्टेशन अधीक्षक को दी। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही दोबारा आएंगे और तब स्वच्छता अभियान की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन



डीआएम सुबह 11.30 बजे विशेष सैलून से भदोही स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर उन्होंने पाया कि सभी अधिकारी  और कर्मचारी यूनिफार्म में थे। एक नंबर प्लेटफार्म से होते हुए स्टेशन के बाहर साइकल स्टैंड तक पहुंचे तो देखा कि दुपहिया वाहनों के साथ साथ चार पहिया वाहन बेतरतीब खड़े थे।
विज्ञापन


 इस पर उन्होंने अधीक्षक रमेश शुक्ल से चार पहिया वाहनों का अलग से पार्किंग बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। खानपान की दुकान पर मूल्य सूची नहीं होने पर भी फटकार लगाई और सूची लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआएम  ने मुख्य टिकट खिडकी, पूछताछ केंद्र, किराया सूची, आरक्षण चार्ट का भी अवलोकन  किया। दो खिड़की होने के बाद भी केवल एक टिकट खिड़की का संचालन होने तथा पूछताछ केंद्र में टीसी को कार्य करते देख उन्होंने पूछा तो अधीक्षक ने कर्मचारी का अभाव बताया जिसे उन्होंने शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया।


 वर्दी में नहीं होने पर मुख्य आरक्षण पार्यवेक्षक, पीएल दूबे को जमकर फटकार लगाई।और कहा कि रेलवे नियमों के विपरीत कार्य बर्दाश्त नहीं होगा।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर यहां वहां गंदगी देख डीआरएम काफी रुष्ट हुए और अधीक्षक को कहा कि रेलवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को जोर शोर से चला रहा है जिसका यहां अभाव है। उन्होंने स्टेशन परिसर में लगे प्रचार होर्डिंग हटाने के आदेश भी दिए। उनके साथ सीनीयर डीसीएम अजित कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक, रवि प्रकाश चतुर्वेदी आदि भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed