फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Secretary in the mood to cross, protest at DM office

आरपार के मूड में सचिव, डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 28 Sep 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Secretary in the mood to cross, protest at DM office
ज्ञानपुर। भदोही के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सचिवों के बीच कमीशन का विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार की शाम को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष धर्मराज यादव के नेतृत्व में सचिवों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि पिछले साप्ताहिक बैठकों में भदोही के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और प्रमुख पति प्रशांत सिंह ने बंद कमरे में अलग से सभी सचिवों की बैठक बुलाई। कहा गया कि ग्राम पंचायतों में जो भी भुगतान हो रहे हैं उसका पांच फीसद कमीशन दिया जाय। साथ ही जिस सप्लायर को वह नामित करेंगे भुगतान उसी को किया जाय। जो सचिव ऐसा नहीं करेगा उसे बंद कमरे में कपड़ा उतारकर पीटा जाएगा। कहा कि उस दौरान वहां महिला सचिव भी मौजूद थीं। इतना ही नहीं आए दिन उनके सप्लायरों की ओर से भी धमकी दी जाती है। इससे सभी सचिवों में भय व्याप्त है। किसी भी सचिव के साथ अप्रिय घटना घट सकती है। ऐसी दशा में वह भदोही ब्लॉक में काम करने से असमर्थ हैं। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सभी सचिव सामूहिक रूप से अन्यत्र ब्लाक में स्थानांतरण कराने को विवश होंगे। इस मौके पर महामंत्री रूपेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार सुमन, जितेंद्र त्यागी, प्रदीप बिद, अरुण चतुर्वेदी, अर्चना पाल, पूजा मौर्या, धर्मेंद्र कुमार पाल, रविद्रनाथ गौड़ सहित अन्य कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed