फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   second day also lekhpa agitated for their demands

दूसरे दिन भी लेखपालों ने भरी हुंकार

Thu, 25 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 25 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
second day also lekhpa agitated for their demands
कलेक्ट्रेट पर लगातार दूसरे दिन अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लेखपाल।
 अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देकर लेखपालों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह वृहद       आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


लेखपाल संघ के अवधेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपालों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। छह सूत्री मांगों को यदि शासन की ओर से 29 अगस्त तक पूरा नहीं किया गया तो 30 अगस्त को प्रदेश भर के लेखपाल लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन लेखपालों ने जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन


इसमें बताया कि लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एसीसी विसंगति दूर करने, संवर्ग का पद नाम बदलकर राजस्व उप निरीक्षक करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, लेखपालों के स्थानांतरण नीति में संशोधन करने, ई-डिस्ट्रिक्ट, आईजीआरएस आदि शासन की योजनाएं क्रियान्वयक के लिए लेखपालों को लैपटॉप देने, एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों को पुरानी पेंशन बहाल करने आदि की मांग की। इस मौके पर लेखपाल संगठन के जिला मंत्री धर्मराज, देवी शंकर श्रीवास्तव, भुलेश्वर तिवारी, अजीत श्रीवास्तव, रमाशंकर, राम नारायण समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed