फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Season ends, 45% wheat procurement

सीजन समाप्त, 45 फीसदी हुई गेहूं खरीद

Mon, 29 Jun 2020 03:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Season ends, 45% wheat procurement
ज्ञानपुर। लॉकडाउन का असर और कुछ किसानों की बेरुखी से जिले में गेहूं की सरकारी खरीद को झटका लगा है। खरीद केंद्रों के ताजे आंकड़े इसके गवाह हैं।15 अप्रैल से अब तक मात्र 45 फीसदी गेहूं की खरीद हो पाई है, जबकि 30 जून की बजाए अधिकतर केंद्र पहले ही बंद हो चुके हैं। घर-घर किसानों के गेहूं खरीद के लिए बना सचल दल भी कारगर साबित नहीं हो सका।
विज्ञापन

किसानों को अधिक लाभ हो इसलिए केंद्र सरकार ने गेहूं की खरीद का सरकारी/समर्थन मूल्य 1950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जिले में 32 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 25 से अधिक क्रय केंद्र बनाए गए। 30 जून को सीजन समाप्त हो जाएगा, लेकिन लक्ष्य के मुकाबले अब तक 2450 किसानों से मात्र 14 हजार 385 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद ही हो सकी है। विपणन केंद्रों की स्थिति फिलहाल ठीक रही, लेकिन पीसीएफ और अन्य एजेंसियां गेहूं खरीद में फिसड्डी रह गईं। विभाग का मानना है कि लॉकडाउन और कोरोना वायरस के कारण किसान गेेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच सके। कुछ किसान गेहूं महंगा होने का इंतजार भी करते रहे। खरीद को बेहतर करेन के लिए मोबाइल क्रय केंद्र बनाए गए, लेकिन वह भी कारगर नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने कहा कि गेहूं की खरीद खत्म हो चुकी है। कोविड-19 के कारण खरीद अच्छी नहीं रही। 2019 में करीब 65 फीसदी खरीद हुई थी जबकि इस साल 20 फीसदी कम खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed