फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SDM's inspection, health workers remained absent

Bhadohi News: एसडीएम का निरीक्षण, स्वास्थ्यकर्मी रहे गैरहाजिर

Sat, 16 Mar 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
SDM's inspection, health workers remained absent
औराई। लालानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को उप जिलाधिकारी औराई आकाश कुमार ने निरीक्षण किया। वहां डॉक्टर और अन्य कर्मचारी नदारद थे। अस्पताल में स्टॉक रजिस्टर का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया था। दवा कक्ष, लेबर रूम, ओपीडी की हालत भी दुरुस्त नहीं थी। अस्पताल में चार की जगह केवल दो ही बेड दिखे जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी का वेतन रोकने की संस्तुति की है। इसके बाद एसडीए ने तहसील सभागार में तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति के साथ 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मतदान में जुड़े कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील बूथों, मतदान केंद्रों पर बिजली पानी की व्यवस्था आने-जाने का रास्ता यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाए। जिससे मतदान के समय किसी भी प्रकार की कठिनाइयां उत्पन्न न हो। आम मतदाता बूथ तक आसानी से पहुंच सके और अपना मतदान कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed