फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Screws tightening on family of former MLA Vijay Mishra property worth many crores of attached in Prayagraj

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के कुनबे पर कसता शिकंजा, प्रयागराज में भतीजों की करोड़ों की संपति कुर्क होगी

Sat, 22 Oct 2022 05:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Oct 2022 05:22 PM IST
सार

केंद्रीय जेल आगरा में निरुद्ध पूर्व विधायक विजय मिश्र व उनके परिजनों और तमाम करीबियों पर प्रशासन कार्रवाई रही है। प्रयागराज में 10.65 करोड़ की संपत्ति कुर्क होगी। उक्त संपत्ति विजय मिश्र के भतीजों के नाम से है। 

विज्ञापन
Screws tightening on family of former MLA Vijay Mishra property worth many crores of  attached in Prayagraj
पूर्व विधायक विजय मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर पुलिस-प्रशासन की सख्ती बरकरार है। शनिवार को डीएम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत विजय मिश्र के भतीजों और बहू की 10 करोड़ 65 लाख की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। यह संपत्ति प्रयागराज के मेजा तहसील में है। विजय मिश्र वर्तमान में आगरा जेल में निरुद्ध है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अपराधियों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि विजय मिश्र निवासी खपटिहा, थाना हंडिया, प्रयागराज, वर्तमान पता कौलापुर, थाना गोपीगंज ने अपराध से अर्जित धन से प्रयागराज के मेजा तहसील में 2.88500 हेक्टेयर और 2.7330 हेक्टेयर जमीन ली है।
विज्ञापन


ये जमीनें उसने गिरोह के सक्रिय सदस्य भतीजे सतीश मिश्र, आशीष मिश्र, राहुल मिश्र, अमित मिश्र और भाभी दुर्गेश देवी के नाम से ली है। इसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 65 लाख 75 हजार रुपये है। इसे कुर्क करने का आदेश दिया गया है। उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम गैंगस्टर के तहत यह आदेश दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: NIA की जांच में खुलासा: अफगानी युवती से चैट करता था बनारस से गिरफ्तार ISIS का सदस्य बासित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed