फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Screws on 998 loanee farmers, notice sent

Bhadohi News: कर्जदार 998 किसानों पर शिकंजा, भेजी नोटिस

Fri, 23 Jun 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Screws on 998 loanee farmers, notice sent
खेती और कृषि उपकरण खरीद करने के लिए सहकारी बैंकों से ऋण लेने वाले 998 किसानों पर सहकारिता विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सहकारी समितियों के उप निबंधक राघवेंद्र शुक्ला ने 998 किसानों को नोटिस भेजकर पखवारे भर में बकाया जमा करने का निर्देश दिया है। पांच बड़े बकाएदारों की संपति कुर्क भी कर दी गई हैं। अब उसे नीलाम करने की तैयारी है।
विज्ञापन

किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसी में सहकारिता विभाग से खाद-बीज संग जरूरी उपकरण खरीदने के लिए भूमि विकास बैंक और सहकारी बैंकों से उन्हें कम ब्याज पर ऋण भी दिया जाता है। अल्पकालीन ऋण लेने वाले किसानों को फसल कट जाने के बाद धनराशि को जमा करना होता है। इस ऋण पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है। काफी किसान यह रकम जमा करते हैं, लेकिन नहीं जमा करने वाले किसानों की संख्या में भी अब इजाफा हो गया है। धीरे-धीरे छोटी रकम भी ब्याज लगने से बढ़ गई हैं। इससे किसान जमा करने से पीछे हट रहे हैं। सहकारिता विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो किसानों पर 12 करोड़ का बकाया था। इसके सापेक्ष एक जुलाई 2022 से अब तक 5.12 करोड़ रुपये की वसूली की गई। जबकि 4500 से अधिक किसानों पर 7.22 करोड़ रुपये अभी तक बकाया है।
विज्ञापन


कर्ज माफी की घोषणा का इंतजार करते हैं किसान
ज्ञानपुर। सरकार की ओर से कर्ज माफी की घोषणा का इंतजार करने के कारण किसान ऋण को जमा नहीं करना चाहते हैं। इंतजार करते-करते ऋण राशि और ब्याज बढ़कर अधिक हो जाता है। नियमानुसार एक किसान का एक ही बैंक से लिया गया ऋण माफ हो सकता है। यदि वह कई बैंक से कृषि ऋण लिया है तो ऋण माफ योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। किसान इस व्यवस्था को अच्छी तरह से नहीं समझ पाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed