फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Screening of cancer patients will be done at 183 health centers

Bhadohi News: 183 आरोग्य सेंटर पर होगी कैंसर मरीजों की स्क्रीनिंग

Sat, 21 Sep 2024 05:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Screening of cancer patients will be done at 183 health centers
जिले के 183 आरोग्य सेंटरों पर अब कैंसर मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सामान्य उपचार के साथ ही कैंसर मरीजों की जांच कर दवाएं दी जाएंगी। गंभीर होने की स्थिति में उन्हें अन्यत्र भेजने की सलाह दी जाएगी। सेंटरों पर गर्भवती महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर के साथ मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दो राजकीय जिला अस्पताल, छह सीएचसी और 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इसके अलावा ग्रामीण और नगरीय इलाकों में 183 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर या आयुष्मान आरोग्य सेंटर भी संचालित हैं। जहां संचारी रोग नियंत्रण से लेकर सामान्य बीमारी से परेशान लोगों का उपचार किया जाता है।
विज्ञापन

अब आरोग्य सेंटर यानी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर जल्द ही ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए सेंटर पर तैनात सीएचओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मरीजों में लक्षणों के आधार पर जांच करने के बाद उपचार किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सीएचओ टेलीमेडिसन के जरिये वरिष्ठ चिकित्सकों की सलाह पर दवा और सलाह दोनों मरीजों को दी जाएंगी। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि ब्रेस्ट में गांठ होना, रक्त आना आदि स्तन कैंसर के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed