फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   screening of 1022, send for test 131 samples

1022 की स्क्रीनिंग, 131 का सैंपल जांच को भेजा

Tue, 02 Jun 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
screening of 1022, send for test 131 samples
ज्ञानपुर। कोविड-19 के कारण लॉकडाउन भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन दूसरे शहरों से प्रवासियों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा। मंगलवार को जिले में आए 1022 प्रवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 131 का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण दो माह से अधिक समय तक देश लॉकडाउन रहा। इस दौरान दूसरे शहरों में फंसे प्रवासी निजी साधन और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से घर आ रहे थे। एक जून से कई राज्यों में अनलॉक एक प्रभावी हो गया जबकि महाराष्ट्र और गुजरात जैसे प्रांतो में अब भी बढ़ते संक्रमण के कारण सख्ती बरती जा रही है। मंगलवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 300 प्रवासियों की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

इसमें पांच का लक्षण संदिग्ध मिलने पर स्वैब जांच के लिए भेजा गया। औराई सीएचसी में 50 का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ जबकि शेल्टर होम राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्वारंटीन 16 प्रवासियों का सैंपल जांच के लिए भेे गया। सीएचसी सुरियावां में एक स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना संक्रमित होने से स्क्रीनिंग का काम ठप है, हालांकि 110 का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया। भदोही के महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय में 110 और सीएचसी भदोही में 612 प्रवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed