सीतामढ़ी। दयावंती पुंज महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ। जिला प्रशिक्षण आयुक्त चंद्रेश राय के साथ अन्य सहयोगियों ने प्रशिक्षित किया। शिविर में विद्यार्थियों को प्रार्थना सेल्यूट, मार्च पास्ट, हाथ मिलाना, सिटी संकेत आदि का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, स्काउट गाइड के महत्व पर जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. अंजली सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के द्वारा निश्चित ही विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन तथा कर्तव्य बोध की भावना को विकसित करने में सहायता मिलती है। स्काउटिंग एक औपचारिकता मात्र नहीं बल्कि एक आंदोलन है। इसका मकसद देश सेवा की भावना के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के लिए लोगों को प्रेरित करना है। कैंप के अंतिम दिन विद्यार्थियों को हाइकिंग, कुकिंग, तंबू लगाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया।