फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   School building sold without tender, report sought

बिना निविदा बेच दिया स्कूल भवन, मांगी आख्या

Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
School building sold without tender, report sought
डीघ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सेमराध में बिना निविदा जर्जर भवन को बेच दिए जाने का मामला सामने में आया है। गुपचुप तरीके से हुई प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। गांव के पंचम यादव की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर आख्या मांगी है।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में 250 से अधिक भवन जर्जर हो चुके हैं। तीन से चार दशक पूर्व बने भवनों की हालत दयनीय हो चुकी है। इसमें 100 से अधिक ऐसे भवन हैं जो बच्चों के बैठने लायक नहीं हैं। शिक्षा विभाग ने जांच के बाद ऐसे भवनों की नीलामी कराकर ढहाने का निर्देश दिया था। इसके लिए कुछ स्कूलों की ओर से नियमों के तहत नीलामी कराई गई, लेकिन सेमराध में एक शिक्षक ने विभाग को धोखे में रखकर बिना नीलामी कराए ही तीन से चार जर्जर भवनों को पखवारे भर पूर्व मोटी कीमत लेकर बेच दिया। सेमराध गांव निवासी पंचम यादव ने शिकायत की तो विभाग में खलबली मच गई। खंड शिक्षा अधिकारी डीघ फराह रईस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। स्कूल को नोटिस जारी कर आख्या मांगी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि नियम विरुद्ध काम किए जाने के संबंध में रिपोर्ट तलब की गई है। संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग से आकलन कराकर नीलामी करानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed