{"_id":"60c9e5d58ebc3e2d971fda14","slug":"scam-in-the-name-of-faith-cannot-be-tolerated-bhadohi-news-vns595048494","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आस्था के नाम पर घोटाला बर्दाश्त नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आस्था के नाम पर घोटाला बर्दाश्त नहीं’
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हरिहरनाथ मंदिर में हनुमान प्रार्थना कर घोटालेबाजों और प्रदेश प्रभारी/सांसद संजय सिंह को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के साथ मंदिर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर केंद्र और प्रदेश की सरकार श्रीराम मंदिर के नाम पर चंदा वसूल रही है तो मंदिर ट्रस्ट, संचालन समिति में शामिल संदिग्ध चेहरे आस्था पर चोट पहुंचा कर जमीन की खरीदारी औने-पौने दाम में करते हुए करोड़ों का वारा-न्यारा दिखा रहे हैं जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उदाहरण दिया कि एक सप्ताह से दो करोड़ की जमीन को 18.50 करोड़ दिखाने वालों के मामले में सरकार गुनहगार न मानकर क्लीन चिट दे रही है। इजहार अहमद ने कहा कि दशक बाद किसी तरह अयोध्या में मंदिर और मस्जिद का मुद्दा शांत हुआ लेकिन कुछ लोगों की करतूतों से एक बार फिर पुनरावृत्ति की जा रही है। इसका एकमात्र कारण है कि गांव-गांव, नगर-नगर से चंदे के रुप में एकत्रित हुई अरबों-खरबों की धनराशि और मंदिर के आस-पास कीमती जमीन पर जनप्रतिनिधियों, बिचौलियों की कुदृष्टि है। चिंता की बात यह है कि हकीकत को सामने लाने वाले पार्टी के सांसद राष्ट्रपति आवास के पास रहते हैं। जिन्हें धमकी देकर आस्था पर चोट पहुंचाने वालों ने उनके आवास पर कालीख पोतकर ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। जब-जब सरकार पर आंच आती है तब-तब जातिवाद का नारा देने वाले सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए सक्रिय हो जाते हैं।
कहा कि यदि सरकार ने मंदिर के नाम पर होने वाले घोटाले पर रोक लगाकर धमकी देने वालों पर सख्ती नहीं की तो कार्यकर्ता सरकार की कथनी-करनी की पोल खोलने के लिए सड़क पर उतरेंगे। इस मौके पर महेंद्रनाथ पाल, कलाधर दुबे, आशुतोष सिंह, आकाश यादव, संदीप यादव, राजेश जायसवाल आदि रहे।