फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Scam file missing from DPRO office

डीपीआरओ कार्यालय से गुम हो गई घोटाले की फाइल

Mon, 27 Sep 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Scam file missing from DPRO office
सुरियावां ब्लाक के पांच ग्राम पंचायतों में हुए कथित घोटाले की फाइल जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय से गुम होने का मामला प्रकाश में आया है। अधिकारियों की सख्ती के बाद कार्यालय में हलचल मच गई है। विभाग के ही एक कर्मी को ब्लाक भेजकर वहां रखी रिपोर्ट की प्रति की फोटो कापी मंगाई गई है।
विज्ञापन

सुरियावां ब्लाक में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कई गांवों में बगैर काम कराए ही भुगतान किए जाने का मामला था। इसकी रिपोर्ट नई तैनाती के बाद सचिवों ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी को सौंपी थी। खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को अगस्त के पहले सप्ताह में ही सौंप दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राम पंचायत द्वारा 13,61,787 रुपये अधिक भुगतान कर दिया। आरोपी सचिव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति भी की गई है। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने जांच रिपोर्ट को जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई के लिए भेज दिया। कार्रवाई करने के बजाए पूरी जांच रिपोर्ट की फाइल ही गायब कर दी गई। मामले को गरमाता देख विभागीय कर्मचारी सुरियावां ब्लाक में रखी गई फाइल की फोटो कापी कराकर दूसरी फाइल तैयार कराए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि फाइल मिल गई है। विभागीय लोग कहीं रखकर भूल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed