{"_id":"67af93f983a947e1df06349c","slug":"saved-the-life-of-a-hanging-young-man-by-giving-him-cpr-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-122383-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: फंदे से लटके युवक की सीपीआर देकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: फंदे से लटके युवक की सीपीआर देकर बचाई जान
विज्ञापन
भदोही कोतवाली के छेड़ीबीर मोहल्ले में पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। फंदे से लटके युवक की पुलिस ने सीपीआर देकर जान बचाई।
दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और सीपीआर दिया। घटना के समय युवक नशे में था।
भदोही के छेड़ीबीर मोहल्ला निवासी रवि उर्फ प्रदुम (21) शराब के नशे का आदी था।
बताया जा रहा है कि घर में रोज उसका नशे को लेकर परिजनों से विवाद होता था। बृहस्पतिवार की शाम भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। जहां उसके पिता रामलखन ने उसे फटकार लगाई और घर की जिम्मेदारियों के बारे में बताया।
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर वह शराब के नशे में ही अपने आपको कमरे में बंद कर लिया और पंखे के सहारे साड़ी से फंदा बनाकर लटक गया। परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद पीआरवी कर्मी उसके आवास पर पहुंचे और तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतार लिया।
पीआरवी कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सीपीआर देना शुरू किया। प्राथमिक उपचार से उसकी सांसे चलनी शुरू हुई। जिसके बाद तत्काल उसे भदोही एमबीएस पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल वह खतरे से बाहर है। दूसरी तरफ जान बचाने वाले पीआरवी कर्मी अश्विन कुमार चौधरी, पूजन पाल, अनुराधा वर्मा और चालक आरक्षी चंद्रबली मौर्य की पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा लोगों की मदद के लिए होती है।