फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Satish of Sitamarhi played dunk in Nepal

सीतामढ़ी के सतीश ने नेपाल में बजाया डंका

Tue, 26 Oct 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Satish of Sitamarhi played dunk in Nepal
सीतामढ़ी। नेपाल में चल रहे इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भदोही के सीतामढ़ी निवासी सतीश वर्मा ने अंडर 19 आयु वर्ग के पांच किमी दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर गौरवान्वित किया। उनकी सफलता से परिवार में खुशी है। सीतामढ़ी के सतीश को यूथ गेम डेवलपमेंट फेडरेशन इंडिया जयपुर ने प्लेटफार्म मुहैया कराया। नेपाल से फोन पर अमर उजाला से जीत की खुशी साझा की। बताया कि नेपाल के पोखरा स्टेडियम में एथेलेटिक्स, कबड्डी, दौड़ आदि खेल प्रतियोगिता चल रही है। सोमवार को वह पांच सौ मीटर दौड़ में प्रथम रहे। इसमें नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, चीन, श्रीलंका सहित भारत के गुजरात, तेलंगाना, गोवा, छत्तीसगढ़, बिहार के 14 धावकों ने भाग लिया। बताया कि 14 मिनट 30 सेकेंड में दौड़ पूरी कर वह अव्वल रहा। बताया कि 29 अक्तूबर को वह घर आएंगे। वह लवकुश इंटर कालेज सीतामढ़ी में 11वीं के छात्र हैं। बीते माह जयपुर में आयोजित अंडर 19 आयु वर्ग में नेशनल प्रतियोगिता में 21 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान पा कर जिले का नाम रोशन किया। कहा उसका सपना ओलंपिक में शामिल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed