{"_id":"ae39e1dcc83a8d889a1cb842ef87ef86","slug":"saraswati-the-goddess-was-worshiped-in-temples-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लेकर मंदिरों में पूजी गईं वाग्देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लेकर मंदिरों में पूजी गईं वाग्देवी
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Sun, 25 Jan 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। बसंत पंचमी पर घर से लेकर मंदिरों तक ज्ञान की देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया।
शिक्षण संस्थानों में भी मां सरस्वती की पूजन अर्चन के बाद विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान कई जगहों पर सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।
मान्यता है कि बसंतपंचमी के दिन मां सरस्वती को पूजन कर प्रसन्न करने का खास दिवस होता है। इस दिन अगर विधि-विधान से पूजन किया जाए तो मां सरस्वती विद्या, वाणी और प्रसिद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
ज्ञानपुर नगर के केएनपीजी कालेज परिसर में सरस्वती पूजन एवं सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शशांक पांडेय, शुभम मिश्रा, सिद्धार्थ, सर्वेश मिश्रा, शुभम उपाध्याय, अमन चौरसिया, अंकित शुक्ला, शिवभूषण दूबे, आनंद यादव, राजीव पांडेय, रोहित दूबे, अतुल दूबे, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नथईपुर रोड गोपीपुर मालवीय कैंपस में सरस्वती प्रतिमा स्थापित कर मां सरस्वती की पूजन अर्चन की गई। मुख्य अतिथि मुन्नीलाल यादव ने पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाम में 251 दीप से मां की भव्य आरती कराई गई। इस अवसर पर राजेश सोनकर, कल्लन यादव, रमेश दादा, मनीष मिश्रा, राजेंद्र पाल, डब्बल, प्रदीप, बसंत गिरी, संतोष आदि मौजूद रहे।
ंखमरिया संवाददाता के अनुसार, नगर में शहीद नरेश इंटर कालेज के पास राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सरस्वती बाल पूजनोत्सव समिति की ओर से मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा कर विधि विधान से पूजन किया गया।
मौके पर समिति के कार्यकर्ता शशिकांत पांडेय, मयंक द्विवेदी, आशीष पांडेय, संतोष तिवारी, धनंजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे। घोसिया संवाददाता के अनुसार, रामदेव यादव इंटर कालेज चकभोरा, युग निर्माण पूर्व माध्यमिक विद्यालय औराई, माधोसिंह इंटर कालेज माधोसिंह, बेसिक एजुकेशन सेंटर गरौली में सरस्वती पूजनोत्सव हुआ।
चौरी संवाददाता के अनुसार, रमई ममहर में दुर्गाधाम मंदिर पर सरस्वती पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान 51 लीटर दूध का खीर बनाकर प्रसाद वितरण किया गया। पूजारी संतोष पांडेय ने विधि विधान से पूजन पाठ कराया।