फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   sapand and chandani topper in highschool akash topper in inter

हाईस्कूल में सपना-चांदनी और इंटर में आकाश टॉपर

Sat, 27 Jun 2020 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
sapand and chandani topper in highschool akash topper in inter
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में मां शारदा देवी धनराजी देवी इंटर कॉलेज दवनपुर की छात्रा सपना पांडेय और सर्वोदय बालिका इंटर कॉलेज परगासपुर की चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से जिले में टॉप किया, जबकि इंटरमीडिएट में सर्वोदय बृजभूषण सिंह इंटर कॉलेज सेमराध के छात्र आकाश मौर्य जिले में अव्वल रहे। सपना और चांदनी को 90.50 प्रतिशत और आकाश को 88.20 फीसदी अंक मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण मूल्यांकन में देरी हुई। इससे करीब दो माह विलंब से बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो सका। शुक्रवार से ही छात्र-छात्राओं की धड़कन बढ़ी हुई थी। शनिवार दोपहर 12.30 बजे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बोर्ड का परीक्षाफल जारी किया। उसके बाद मोबाइल, कंप्यूटर केंद्रों पर छात्र-छात्राएं रोल नंबर डालकर सर्च करने लगे। टॉपर संग फर्स्ट डिवीजन पास होने वाले छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। हाईस्कूल में मां शारदा देवी धनराजी देवी इंटर कॉलेज दवनपुर की छात्रा सपना पांडेय और सर्वोदय बालिका इंटर कॉलेज परगासपुर की चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से 90.50 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। सरस्वती शिक्षा निकेतन असईपुर के छात्र सत्यम मौर्य, दवनपुर इंटर कॉलेज की अनु शुक्ला संयुक्त रूप से 90.17 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। सर्वोदय बृजभूषण सिंह इंटर कॉलेज सेमराध के राजवीर सिंह और इंदल प्रसाद इंटर कॉलेज अकेलवां की श्वेता तिवारी ने 90 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा जबकि इंदल प्रसाद इंटर कॉलेज की ही आकांक्षा देवी ने 89.83 अंक लाकर चौथा स्थान हासिल किया। सेवाश्रम इंटर कॉलेज की छात्रा सोनम जायसवाल 89.67 फीसदी अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में सर्वोदय बृजभूषण सिंह इंटर कॉलेज सेमराध के आकाश कुमार मौर्य 88.20 अंक लेकर जिले में टॉपर रहे। डीजे मौर्य बालिका इंटर कॉलेज के छात्र शिवम मौर्य 85 फीसदी अंक लेकर दूसरे, जबकि श्री गणेश प्रसाद इंटर कॉलेज बरवां के सूर्यभान पटेल 84.40 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इंटर कॉलेज दवनपुर की स्नेहा दूबे 84.20 फीसदी अंक के साथ चौथे, संत सेवा मंडल इंटर कॉलेज भीमसेनपुर की कंचन यादव ने 83.60 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। सूबे में जिले को हाईस्कूल में 47वीं और इंटरमीडिएट में 56वीं रैंक मिली। टॉप टेन की सूची में जिले में हाईस्कूल के 14 जबकि इंटर में 17 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इंटरमीडिएट में 72.90 और हाईस्कूल में 82.42 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed