{"_id":"6150c2468ebc3e002a50d061","slug":"sandeep-singh-resident-of-chhechua-of-konia-became-the-deputy-chief-of-the-air-force-bhadohi-news-vns6139115117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोनिया के छेछुआ निवासी संदीप सिंह बने वायु सेना उप प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोनिया के छेछुआ निवासी संदीप सिंह बने वायु सेना उप प्रमुख
विज्ञापन
जनपद के कोनिया क्षेत्र छेछुआ गांव निवासी एयर मार्शल संदीप सिंह की उपलब्धि ने पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। भारत सरकार ने एयर मार्शल संदीप सिंह को भारतीय वायु सेना के अगले उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। वह 30 सितंबर को पदभार भी ग्रहण करेंगे।
संदीप सिंह का बचपन और शिक्षा मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उज्जैन में हुई है। पिता स्व.कृष्णकांत सिंह ग्वालियर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर थे। हालांकि उनके परिवार के सदस्य अब छेछुआ में नहीं रहते हैं, लेकिन उनकी पुश्तैनी अचल संपत्ति ज्ञानपुर तहसील के छेछुआ गांव में दर्ज है। शादी-विवाह समेत अन्य शुभ कार्यों के मौके पर वह रिश्तेदारों के यहां और गांव आते हैं। चचेरे भाई रतन सिंह ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में प्रयागराज आए थे।
परिवार और गांव के लोग उनकी इस उपलब्धि पर काफी प्रसन्न हैं। छेछुआ गांव के अमर बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान जगदीश सिंह, कमला शंकर मिश्र, रतन सिंह, नागेंद्र सिंह, अनिल सिंह आदि ने खुशी जताते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे जनपद को गौरवान्वित कर दिया है जो कोनिया क्षेत्र वासियों के लिए यह गर्व की बात है। गांव के अमर बहादुर सिंह बताते है कि संदीप सिंह को दिसंबर 1983 में भारतीय वायु सेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था।