{"_id":"56f052ba4f1c1bd51bf14d54","slug":"samples-of-foods-the-market-is-agog","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, बाजार में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, बाजार में हड़कंप
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
foods to keep young
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के मद्देनजर सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई दूकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। अभियान के चलते बाजारों में हड़कंप मचा गया।
कई दूकानदार शटर गिरा कर भाग लिए। जबकि कई कार्रवाई की जद में आ गए। सोमवार को गोपीगंज, जंगीगंज, खमरिया और भदोही में खाद्य विभ्ााग की टीम छापेमारी के लिए आ धमकी।टीम ने इस दौरान छापेमारी कर दूकानों से तेल के दो, दूध और बर्फी के एक-एक नमूने जांच के लिए उठाए।
जंगीगंज से किराने की दूकान से तेल का, खमरिया बाजार से भी तेल का नमूना लिया गया। जबकि भदोही से दूध और भदोही कोतवाली के सामने स्थित एक दूकान से बर्फी का नमूना लिया गया। इसके अलावा कई दूकानों पर खाद्य पदार्थो की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
उधर, महकमे की छापेमारी से खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कई दूकानदार टीम को देख्ा दूकान का शटर बंद कर फरार हो गए। विभाग की ओर से पिछले पांच दिन से की जा रही छापेमारी में अब तक खाद्य पदार्थों के 16 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी मंजुला सिंह ने बताया कि सोमवार को विभाग की ओर से उनके नेतृत्व में की गई छापेमारी में उन्होंने बताया कि 15 मार्च से विभाग की ओर से होली के मद्देनजर छापेमारी की जा रही है। अब तक 16 स्थानों से नमूने एकत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी विभाग की ओर से छापेमारी की जाएगी।