फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Samajwadi Party announces struggle till Parliament to provide justice to victim

पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सपा ने संसद तक संघर्ष का किया एलान

Wed, 26 Aug 2020 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party announces struggle till Parliament to provide justice to victim
ृत छात्रा के गांव का दौरा करने के बाद प्रेस वार्ता करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य - फोटो : BHADOHI
भदोही। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल ने वरुणा नदी में मिले छात्रा के शव मामले की जांच के लिए गांव का दौरा किया। इस दौरान पार्टी की ओर से छात्रा के पिता राम आसरे यादव को ढाई लाख रुपये आर्थिक सहायता दी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमेशा से महिलाओं और बेटियों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ठीक उल्टा चल रही है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध इस बात के गवाह हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्रा की मौत से सपा प्रमुख भी मर्माहत हैं। उन्होंने ही छह सदस्यीय टीम गठित कर उसके गांव भेजा। छात्रा के पिता की कमजोर आर्थिक हालत देखते हुए उसे ढाई लाख की मदद के लिए कहा। परिजनों ने जो बताया उसके आधार पर पुलिस की भारी लापरवाही है। यदि बेटी के गायब होते ही पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करती तो आज यह दिन न देखना पड़ता।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि सपा भदोही की बेटी को न्याय दिलाने के लिए एड़ी चोटी एक कर देगी। यदि पुलिस ने मामले की लीपापोती की तो सड़क से सांसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा यदि दोबारा पोस्टमार्टम कराना था तो दूसरी बार फोरेंसिक टीम को भी शामिल करना चाहिए था। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, विजमा यादव, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र यादव भी थे। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव, विकास यादव, हसनैन अंसारी, अलीशेर खां, पन्ना लाल यादव, शोभनाथ यादव, प्रदीप यादव, नान्हक यादव, उमेश उर्फ ननकू बिंद, विनोद यादव, मुन्ना यादव, श्यामधर यादव बब्बू, विजय सोनकर, संतोष यादव, सुरेश यादव, महेंद्र यादव, हृदय प्रजापति, मनोज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव महासंघ ने कहा हर तरह से साथ देंगे
भदोही। अखिल भारतीय यादव महासंघ के सदस्यों ने भी बुधवार को छात्रा के गांव जाकर परिजनों का हाल चाल जाना। इस दौरान छात्रा के पिता से कहा कि वे उनकी बेटी को न्याय दिलाने में महासंघ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। प्रतिनिधिमंडल में रामजीत यादव, रामधर यादव पंचू, मिथिलेश यादव, जवाहर लाल यादव, अमरजीत यादव, सुरेश यादव, सर्वेश यादव, संत नारायण यादव, मुन्ना यादव, विनोद यादव, प्रभात यादव, प्रशांत यादव, आलोक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed