फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Salary of seven ANMs withheld for negligence in delivery

Bhadohi News: प्रसव में लापरवाही पर सात एएनएम का रोका वेतन

Tue, 04 Mar 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Salary of seven ANMs withheld for negligence in delivery
ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने सोमवार की शाम सुरियावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। अचानक पहुंचे सीएमओ को देखकर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों में भगदड़ बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बैठक कर एनसीडी की समीक्षा की। इसमें प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने वाली सात एएनएम का सात दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

सीएमओ देर शाम सीएचसी सुरियावां पहुंचे। इस दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी में ही एनसीडी कार्य की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि कुछ एएनएम प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने के साथ-साथ मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य भी नहीं करती हैं। इसको लेकर सीएमओ ने लापरवाही बरतने वाली हरिहरपुर उपकेंद्र की निशा विश्वकर्मा, महुआपुर की कुसुम पाल, चौरापुर वैदान की पूजा प्रजापति, महजूदा की शिवानी मौर्या, पट्टी बेजांव की नेहा पटेल, मधुपट्टी की तारा देवी और बिसाक पुरा की प्रियंका का सात दिन का वेतन रोक दिया। सीएमओ ने चेताया कि जब तक महत्वपूर्ण कार्य को पूरा नहीं करतीं, तब तक वेतन बहाल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed