फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Salary and honorarium of 14 including three teachers stopped after being found absent

Bhadohi News: अनुपस्थित पाए जाने पर तीन शिक्षकों समेत 14 का वेतन और मानदेय रोका

Fri, 20 Oct 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Salary and honorarium of 14 including three teachers stopped after being found absent
ज्ञानपुर। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी परिषदीय स्कूलों में शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षकों की उपस्थिति सुधर नहीं रही है। ब्लॉक स्तरीय टास्कफोर्स के निरीक्षण में एक हेडमास्टर, दो सहायक अध्यापक, सात शिक्षामित्र और चार अनुदेशक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। जांच आख्या पर बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने सभी का एक-एक दिन का वेतन और मानदेय रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शिक्षण सत्र शुरू होने के बाद से ही स्कूल महानिदेशक के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों संग ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स विद्यालयों का निरीक्षण कर रही है। गुजरे एक सप्ताह में टास्कफोर्स ने 20 से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 10 विद्यालयों में तीन शिक्षक, चार अनुदेशक और सात शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इसमें डीघ प्रथम में हेडमास्टर रजवंत सिंह, रेनू सिंह, कूड़ी खुर्द में सहायक अध्यापक नवरत्न मणि त्रिपाठी, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइरौना में सहायक अध्यापक शशि रानी, भदोही ब्लॉक के मई हरदोपट्टी में शिक्षामित्र सीमा देवी, अमिलौरी में शिक्षामित्र सरिता पांडेय, अनुदेशक श्रुति पांडेय, परगासपुर में अनुदेशक विशाल चंद्र बेनबंसी, अजयपुर में अनुदेशक मोतीलाल, औराई के कुरौना में शिक्षामित्र अरशद अंसारी, ज्ञानपुर ब्लॉक के भिदिउरा में शिक्षामित्र ममता दूबे, कलीपुर में अनुदेशक पूनम, सुरियावां के मोढ़ डीह में अनुदेशक शर्मिला, प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर में शिक्षामित्र अंजू देवी शामिल रहीं। ब्लॉक टास्क फोर्स की जांच आख्या पर बृहस्पतिवार को बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने सभी के अनुपस्थिति होने वाले दिन का वेतन और मानदेय रोक दिया। उन्होंने सभी को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कहा कि शैक्षिक कर्मी अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed