फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rural road in protest land acquisition

भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीण सड़क पर

Thu, 12 Mar 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 12 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rural road in protest land acquisition
 उनका कहना है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारी मनमाने तरीके से सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रहे हैं। किसानों ने बुधवार को अधिग्रहण के प्रस्ताव के विरोध में ठेकेदारों और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेपार गांव में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ठेकेदार अपनी कमाई के चक्कर में किसानों की कई बीघे जमीन को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर नारेपार जाने के लिए आठ सौ मीटर का मार्ग है। गांव में जाने के लिए यह मार्ग ठीक है।

 पूर्व में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई सड़क 15 फीट चौड़ी है लेकिन अब ठेकदार  द्वारा 22 फीट चौड़ी करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क चौड़ी करने से उनकी करीब 20 से 40 बीघे की भूमिधरी जमीन नष्ट होगी। जमीन को अवैध ढंग से हथियाने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में बनी सड़क बेहतर होने के बाद भी उसे चौड़ी करने का कुचक्र कुछ ठेकेदारों द्वारा रचा जा रहा है।  ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में बनी सड़क की स्थिति काफी बदतर है, उसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है, बल्कि चौड़ीकरण के नाम पर उनका खेत लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वह आंदोलन पर उतारू होंगे। शासन-प्रशासन के खिलाफ अनशन तक करेंगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।


प्रदर्शन करने वालों में राजमणि सिंह, इंद्रमणि सिंह, शोभनाथ पाल, महा नारायण पाल, काशी, तिवारी, पंडित, श्यामधर, राममूरत, मुन्नर सिंह, राधे सिंह, तौलन सिंह, हरिशंकर, दशरथ, शीतला प्रसाद सेठ, चंदू शर्मा, संदीप, लधनधारी, शिव कुमार शुक्ल, सूर्यबली, राजबलि, हरिनाथ, जीत नारायण, कर्मराज सिंह, धर्मराज सिंह, राम बहादुर सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed