फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rural engineering roads hanging due to lack of budget

बजट के अभाव में लटकी ग्रामीण अभियंत्रण की सड़कें

Mon, 05 Sep 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rural engineering roads hanging due to lack of budget
डीघ ब्लाक में रजमला-बसहीं गांव की सीमा में अधूरी छोड़ी गई प्रधानमंत्री सड़क। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/वहिदानगर। प्रधानमंत्री ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में बजट न आने से कई सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीण सड़कें चलने लायक नहीं बची है। रजमला-बसहीं मार्ग सात साल से बदहाल है। यह तो एक बानगी है। ऐसी कई सड़कें हैं, जिनकी मरम्मत किए जाने की जरूरत है। डेढ़ दशक पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से तहसील ज्ञानपुर, भदोही, औराई के गांवों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई। सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई। कई सड़कें बन भी गईं लेकिन कई विभागीय उदासीनता और बजट की कमी के कारण लटक गईं। रजमला के दानबहादुर, दरवांसी के रामकुमार, बसहीं निवासी राजनारायण आदि ने बताया कि रजमला से बसहीं गांव की सीमा तक दो किमी सड़क पर मिट्टी स्तर का कार्य करा दिया गया है। लेकिन सात साल बाद भी सड़क पिच नहीं बन सकी। गर्मी में सड़क पर धूल उड़ती है। बारिश में कीचड़ होने से परेशानी होती है। इसी तरह, सुरियावां के अबरना, हरिहरपुर, बहुता, पट्टीबेजांव जैसे मार्ग भी टूट चुके हैं। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण रईस अख्तर ने बताया कि 11 सड़कों के लिए शासन से 46 करोड़ की मांग की गई है। बजट मिलने पर ही काम होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में जीएसटी के मामले में अब जांच शुरू हो गई है। एक सप्ताह पूर्व लेखाकार और अधिकारी के बीच गाली गलौज और मारपीट के मामले में अब आला अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। पूर्व में मिले जीएसटी नंबर का उपयोग न कर नया नंबर एलाट कराने की जांच शुरू की गई है। अधीक्षण अभियंता हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जीएसटी कर अधिकारी को पत्र भेजकर जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed