फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rudrabhisheka of Devadhdev happened in Purushottam month

पुरुषोत्तम माह मे देवाधिदेव का हुआ रुद्राभिषेक

Tue, 13 Oct 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rudrabhisheka of Devadhdev happened in Purushottam month
लालानगर। पुरुषोत्तम माह के अंतिम सप्ताह में धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला बढ गया है। वैसे तो माह के पहले दिन से विशेष पूजन अर्चन का क्रम शुरु हो गया लेकिन अब जगह- जगह रुद्राभिषेक, हवन पूजन आदि का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को प्राचीन पांडवा कालीन शिव मंदिर पर देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। श्री तिलेश्वर नाथ धाम पर आचार्य आनंद पांडेय, पंडित ब्रह्म शंकर मिश्र विधि विधान पूर्वक देवाधिदेव महादेव का पंच द्रव्य और सुगंधित पुष्पों से भव्य श्रृंगार कराकर रुद्राभिषेक कराया। आचार्य आनंद ने शिव पुराण की चर्चा करते हुए कहा कि अलंकार प्रिय विष्णु, जलधारा शिव प्रिय । भगवान भोलेनाथ को जल बहुत प्रिय है। कहा कि भगवान भोलेनाथ का किसी भी द्रव्य से अभिषेक किया जाए उसका उतना ही महत्व है। पुरुषोत्तम माह में आराधना करने का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर लक्ष्मी देवी, चिंतामणि, प्यारी देवी, रीता देवी, उदय नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed