फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rob's hopes began to fade

Bhadohi News: धूमिल पड़ने लगीं आरओबी की उम्मीदें

Thu, 08 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rob's hopes began to fade
ज्ञानपुर। औराई-माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी के निर्माण की उम्मीदें धूमिल पड़ने लगी हैं। व्यस्ततम रेल रूट और प्रमुख सड़क मार्ग पर जाम की समस्या को देखते हुए शासन ने दो वर्ष पहले 100 करोड की परियोजना को दो वर्ष पहले मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक बजट ही जारी नहीं हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रेल खंड पर माधोसिंह पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग अंतर प्रांतीय दुद्धी-लुंबिनी सड़क मार्ग से जुड़ी है। इस मार्ग पर आवागमन कभी बंद नहीं होता। औराई से मिर्जापुर, सोनभद्र की ओर औद्योगिक प्रतिष्ठानों से सामान लेकर वाहन आते-जाते रहते हैं। ट्रेनों के आवागमन के समय क्रॉसिंग का गेट बंद होने पर सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे राहगीर घंटों जाम से जूझते रहते हैं। इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने आरओबी निर्माण के लिए 100 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी, जिसे दो वर्ष पहले मंजूरी मिल गई थी। इसके लिए नोडल पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था सेतु निगम खंड मिर्जापुर सर्वे रिपोर्ट शासन व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को सौंप चुका है। इसके बाद भी अभी तक बजट जारी नहीं हो सका। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि औराई-माधोसिंह क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की दो वर्ष पहले मंजूरी मिली थी। बजट जारी होने के बाद ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed