{"_id":"580e63454f1c1bcd75bc2c77","slug":"robber-gang-leader-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा गैंग का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरा गैंग का सरगना गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर।क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस ने रविवार की रात अंतरप्रांतीय लुटेरा गैंग के सरगना को असनांव तिराह से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर और भदोही में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सात अक्तूबर को औराई में तीन बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर एक युवक से रुपये लूटने की कोशिश की थी। एसपी डीपीएन पांडेय ने क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस को इसके खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी थी। रविवार की रात करीब आठ बजे क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस ने बभनौटी के असनांव तिराहे से अंतरप्रांतीय लुटेरा गैंग के सरगना राहुल सिंह राजपूत निवासी चौर, रामपुर जौनपुर को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि सात अक्तूबर को दो साथियों विकास सिंह, निवासी दमोदरा, रामपुर जौनपुर और राजू सिंह, निवासी बरसठी जौनपुर के साथ युवक को लूटने का प्रयास किया था।