फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roadways bus collided with tractor, driver died in agony on the road, chaos among relatives

Road accident: ट्रैक्टर से टकराई रोडवेज बस, सड़क पर तड़प-तड़प कर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 01 Mar 2023 07:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 01 Mar 2023 07:46 AM IST
सार

मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर चालक मनोज यादव अपने साथी राजू सरोज के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कर्बला के सामने पेट्रोल पंप पर डीजल भराने पहुंचा था। तेल भराने के बाद वह हाईवे के कट पॉइंट से सड़क की तरफ ट्रैक्टर घूमा रहा था।
इस बीच वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।  

विज्ञापन
Roadways bus collided with tractor, driver died in agony on the road, chaos among relatives
रोडवेज बस से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गिराई पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की देर शाम वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक मनोज यादव (35) पुत्र स्वर्गीय प्रमोद यादव निवासी नथईपुर, गोपीगंज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर चालक मनोज यादव अपने साथी राजू सरोज (40) निवासी कठौता के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कर्बला के सामने पेट्रोल पंप पर डीजल भराने पहुंचा था। तेल भराने के बाद वह हाईवे के कट पॉइंट से सड़क की तरफ ट्रैक्टर घूमा रहा था।
विज्ञापन

इस बीच वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल उसके साथी राजू सरोज को भी स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद जाम की स्थिति बनी रही। जिसको हटाने में पुलिस ने काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed