फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roads were dug up and left in a dozen villages.

Bhadohi News: दर्जनभर गांवों में सड़कें खोदकर छोड़ीं

Tue, 28 May 2024 03:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Roads were dug up and left in a dozen villages.
चौरी। भदोही ब्लाॅक के दर्जनभर से अधिक गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ दिया जा रहा है। इससे आवागमन में दिक्कत होने के साथ आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर कार्यदायी संस्था एवं विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल टंकी बनाने के साथ ही घर-घर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। साल 2021 से शुरू हुई परियोजना के तहत काम हो रहा है। चौरीखास, चकभुईधर, वेदमनपुर, कोल्हण, लठियां, बरवा सहित दर्जनभर से अधिक गांवों में पाइप बिछाने के बाद खोदी गई सड़क वैसे ही छोड़ दी गई है। गांव के यासर अराफात, जमशेद अख्तर ने बताया कि बीच सड़क में गड्ढे खोदकर छोड़ने से साइकिल और बाइक सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सड़क सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed