फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roadmap for making 15 temporary cowshed ready

15 अस्थाई गौशाला बनाने का रौडमैप तैयार

Wed, 26 Feb 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Roadmap for making 15 temporary cowshed ready
ज्ञानपुर। किसानों के लिए मुसीबत बने छुट्टा मवेशियों से राहत दिलाने के लिए जिले में 15 अस्थायी गोशाला बनाने का रोडमैप तैयार हो गया है। सभी गोशाला चारागाह की जमीन पर बनाई जाएंगी। एडीएम शैलेंद्र मिश्र की रिपोर्ट पर निर्विवाद छह चारागाह स्थल पर निर्माण तीन दिन के अंदर शुरू हो जाएगा जबकि नौ जगहों पर अतिक्रमण हटने पर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद गो संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। इससे ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों में छुट्टा मवेशी की संख्या बढ़ने से किसान परेशान हो गए। गेहूं समेत अन्य फसलों को मवेशी पल भर में चट कर देते हैं। किसानों को राहत देने के लिए जिले के पिपरिस में डेढ़ से दो करोड़ की लागत से दो स्थायी गौशाला, बैदाखास में एक जबकि 21 अस्थायी गोशालाएं संचालित हैं। जिसमें 3200 मवेशी संरक्षित हैं। इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों में मवेशियों से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र ने 19 चारागाहों को चिह्नित किया, जिसमें 15 स्थानों पर अस्थाई गौशाला बनाने की सहमति बनी, हालांकि नौ चारागाह स्थलों पर अवैध कब्जा होने से अभी वहीं निर्माण नहीं शुरू हो पाएगा, लेकिन छह स्थानों में औराई ब्लॉक के पिलखनी में काम शुरू हो गया है। इसमें पिलखनी के अलावा अभोली के हरदुआ, सुरियावां के तेजसिंहपुर, भदोही के दरूनहां, औराई के कलियापुर का नाम शामिल है। मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों और बीडीओ की बैठक कर संबंधित अस्थाई गौशालाओं को बनाने का निर्देश दिया। कहा कि गौशाला निर्माण शासन की प्राथमिकता में शामिल है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed