फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Road worth lakhs wasted due to lack of drain

नाला के अभाव में लाखों की सड़क बर्बाद

Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Road worth lakhs wasted due to lack of drain
पड़ाव-ज्ञानपुर रोड स्टेशन मार्ग पर जमा गंदा पानी। संवाद - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। पड़ाव गोपीगंज से ज्ञानपुर रोड स्टेशन को जोड़ने वाली दो किलोमीटर की सड़क नाला के अभाव खराब हो रही है। नाला नहीं बनने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होंगे। स्थानीय नागरिक अनुज कुमार ने बताया कि सड़क लोक निर्माण विभाग के खाते में दर्ज है। जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन उठाती है। सत्यम ने कहा कि बीते वर्ष ही लगभग एक करोड़ की लागत से सड़क पर रेलवे की सीमा तक इंटरलाकिंग कराया गया है लेकिन गंदे पानी की निकासी के लिए नाला का निर्माण कार्यदार्यी संस्थाएं भूल गईं। रमेश ने कहा कि इंटरलाकिंग करते समय सड़क की चौड़ाई बढ़ा देने से रिहायशी मकानों की नींव सट गई है। ऐसे में मकानों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर बहाना मजबूरी बन गई है। दीपक, सुनील ने कहा कि सड़क नगर के प्रमुख बाजारों समेत रेलवे स्टेशन, रामपुर गंगा घाट तक पहुंचती है और प्रतिदिन चार-पांच सौ लोगों का आवागमन होता है। परेशानी उस समय होती है जब ट्रेन पकड़ने वाले महिला-पुरुष यात्री, बाइक, साइकिल सवार गंदे पानी से होकर गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। समस्या से निजात पाने के लिए कई बार पालिका प्रशासन से भी मांग की गई जिसका कोई असर नहीं है। राहगीरों की समस्या दूर न होने पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता ने बताया कि सड़क दूसरे विभाग की है। वह सिर्फ रखरखाव की जिमेदारी निभा सकते हैं। लोक निर्माण विभाग नाला निर्माण का प्रस्ताव देकर बजट आवंटित करे तो पालिका प्रशासन पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed