{"_id":"6ae390e7ac0e74d71804f97f","slug":"syllabus-to-be-completed-by-january-10-preparations-for-pre-board-exams-to-begin-from-the-18th-bhadohi-news-c-258-1-rdp1005-159702-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 10 जनवरी तक पूरा होगा पाठ्यक्रम, 18 से प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 10 जनवरी तक पूरा होगा पाठ्यक्रम, 18 से प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। मुख्य परीक्षा से पहले जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी।
इसके लिए 10 जनवरी तक कक्षा 10 और 12 का पाठ्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्री-बोर्ड के जरिये विद्यार्थियों की तैयारी परखी जाएगी, ताकि मुख्य परीक्षा से पहले उनकी कमजोरियों को दूर किया जा सके।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 जनवरी से प्रस्तावित हैं। वहीं, लिखित परीक्षाएं 18 जनवरी से कराई जानी हैं। इसके बाद पांच से 24 फरवरी तक मुख्य बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को प्री-बोर्ड के परिणाम के आधार पर अपनी तैयारी सुधारने और विषयवार दोहराव का अवसर मिलेगा। विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा करने के साथ महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कराया जा रहा है।
शिक्षकों को विद्यार्थियों की तैयारी पर विशेष ध्यान देने और कठिन विषयों को दोबारा समझाने की जरूरत बताई गई है। प्री-बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के प्रारूप, समय प्रबंधन और उत्तर लिखने के तरीके का अभ्यास मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि निदेशालय की तरफ से सभी शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं कि प्री बोर्ड की परीक्षाएं समय से निस्तारित कर ली जाएं। जिले में हाईस्कूल में 83,026 और इंटर में 79,176 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। संवाद