भदोही में बचा बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरा 10 क्विंटल वजनी लाइट पोल, बाइक सवार घायल
यूपी के भदोही जिले में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। चलते ट्रेलर की पट्टी टूटने 10 क्विंटल वजनी लाइट पोल गोपीगंज फ्लाईओवर 20 फीट नीचे सड़क पर आ गिरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के भदोही जिले में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। चलते ट्रेलर की पट्टी टूटने 10 क्विंटल वजनी लाइट पोल गोपीगंज फ्लाईओवर 20 फीट नीचे सड़क पर आ गिरा। पोल की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
गनीमत रही कि घटना के वक्त पुल के नीचे ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। हावड़ा से एक ट्रेलर हाईमास्ट लाइट पोल लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज फ्लाईओवर पर ट्रेलर का पट्टा टूट गया। जिससे 10 क्विंटल वजनी पोल फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिर गया।
इस दौरान उधर से गुजर रहा बाइक सवार पवन कुमार (20) निवासी सुजातपुर उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस समय पोल फ्लाईओवर से नीचे गिरा, उस वक्त दर्जनों की संख्या में लोग नीचे थे। यह संयोग ही रहा कि पोल की चपेट में कोई नहीं आया, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।
कोतवाली पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक नरेश मिश्रा निवासी भवानीपुर-पश्चिम बंगाल के अनुसार वह पोल लादकर चंडीगढ़ जा रहा था। बताया कि फ्लाईओवर पर अचानक बंधन टूटने से पोल फ्लाईओवर के डिवाइडर में जाकर फंस गए और एक वजनदार पोल 20 फीट नीचे गिर गया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि ट्रेलर चालक नरेश मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रेलर फ्लाईओवर पर ही खड़ा है।