{"_id":"6856c12c45e2943f430a3e28","slug":"road-accident-in-aligarh-mechanic-from-bhadohi-died-marriage-of-daughter-had-taken-place-12-days-ago-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटी की विदाई कराने गए पिता की घर आई लाश, 12 दिन पहले हुई थी शादी; पत्नी बोली- कैसे चलेगा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटी की विदाई कराने गए पिता की घर आई लाश, 12 दिन पहले हुई थी शादी; पत्नी बोली- कैसे चलेगा परिवार
Sat, 21 Jun 2025 07:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 07:57 PM IST
सार
भदोही निवासी राजगीर मिस्त्री अपनी बेटी की विदाई कराने के लिए अलीगढ़ गया था। यहीं पर दर्दनाक हादसा हो गया। उसकी लाश जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया। 12 दिन पहले उसने अपनी बेटी की शादी की थी।
विज्ञापन
हरिगेन पाल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Accident News: बेटी की विदाई कराने गए पिता की शनिवार को घर शव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगुरा निवासी हरिगेन पाल (47) की शुक्रवार की सुबह अलीगढ़ में बाइक की टक्कर से मौत हो गई। वह शादी के बाद बेटी को विदा कराने के लिए गए थे।
विज्ञापन
नौरंगाबाद मंगुरा निवासी हरिगेन पाल ने अपनी बेटी की शादी अलीगढ़ में तय किया। नौ जून को बरात आई। 10 जून को परपंरागत तरीके से लड़की की विदाई की गई। हरिगेन शुक्रवार को बेटी की विदाई कराने के लिए अलीगढ़ गए। शाम को वहां पर ऑटो पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को एंबुलेंस से शव मंगुरा गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
हरिगेन को दो बेटे और पांच बेटियां हैं। तीन बेटियां और एक बेटे की शादी हो गई है। वह राजगिर मिस्त्री का काम करता था। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हरिगेन काफी गरीब है। उसको सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।