फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   road accidant

कार की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 13 Mar 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
road accidant
भदोही/मोढ़। कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस नयनपुर में शुक्रवार को रात्रि 9 बजे भदोही से सुरियावां की ओर जा रही तेजरफ्तार कार पलट जाने से उसके चपेट में आए एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि साइकिल पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।े एक घायल की हालत गंभीर होने पर राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है। जानकारी हो कि लालीपुर निवासी तीन युवक एक ही साइकिल पर देर रात्रि अपने घर की ओर जा रहे थे। वे अपने साइड से थे। जब वे मोढ़ रोड पर नयनपुर से पास हो रहे थे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल को अपने चपेट में ले लिया जिससे साइकिल सवार पिंटू वनवासी (19) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पहले डायल-100 को मिली जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि मृतक पिंटू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है जबकि दो घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो मे से एक की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बारिश के चलते मार्ग पर फिसलन था तथा कार की रफ्तार भी तेज थी जिससे दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed