फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rimjhim rain increased the difficulty

रिमझिम बरसात ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल

Thu, 29 Oct 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 29 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rimjhim rain increased the difficulty
दोपहर तक आसमान में बादलों की धमक और देखते ही देखते शुरू हुई रिमझिम बरसात ने ओला गिरने के अंदेशे को बल देकर खेतिहरों की धुकधुकी बढ़ा दी। धान की फसल अंतिम चरण में है और आलू की बुवाई चल रही है।
विज्ञापन

 ऐसे में बारिश की बूंदें मेहनत पर पानी फेर सकती हैं।  
लंबे समय के बाद बुधवार को मौसम ने अचानक तेवर बदला। दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हुई, जो थोड़ी ही देर में काली घटाओं की शक्ल अख्तियार कर ली।
विज्ञापन


 इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

 बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पूर्व मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्शियस रिकार्ड किया गया था। दोपहर दो बजे के आसपास बूंदाबादी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सिलसिला रुक-रुक कर साढ़े तीन बजे चलता रहा। शाम साढ़े चार बजे के आसपास बूंदाबादी रिमझिम बरसात में तब्दील हो गई। मौसम का यह रुख देखकर किसान सकते में आ गए।

 उनका कहना था कि कटाई कर खलिहान में रखे गए धान का सत्यानाश हो जाएगा। आलू की अगैती बुवाई करने वाले किसानों को भी यह बारिश नुकसान पहुुंचाएगी। अगर बरसात का सिलसिला बढ़ा तो नुकसान ज्यादा हो सकता है।

अभोली इलाके के किसान ओपी मिश्रा ने कहा कि अगर ओले गिर गए तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। धान की रोपाई के समय सूखे की स्थिति ने किसानों को मारा अब अंतिम समय में ओले गिरे तो बची-कुची कमाई भी बर्बाद हो जाएगी।


 उधर रिमझिम बरसात के बाद बदली छाने के चलते सिहरन बढ़ गई। इससे लोगों ने अचानक ठंड महसूस की। चादर और गर्म कपड़े कबड़ से बाहर आ गए। रात में लोगों ने चादर का इस्तेमाल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed