फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Res's XEN attacked, headquarters affiliated

Bhadohi News: आरईएस के एक्सईएन पर गिरी गाज, मुख्यालय संबद्ध

Sun, 28 Jan 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Res's XEN attacked, headquarters affiliated
ज्ञानपुर। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अख्तर अली अंसारी को भदोही से हटाकर लखनऊ संबद्ध किया गया है। राज्यसभा सांसद जया बच्चन की निधि से सवा करोड़ के टेेंडर की धांधली में वे विवादों में घिर गए थे।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने एक दशक पूर्व भदोही को अपना नोडल जिला बनाया था। उन्होंने कई गांव में सड़क, इंटरलाॅकिंग आदि कार्यों को अपनी अपनी निधि से कराने की स्वीकृति दी थी। चार महीने पूर्व उनकी निधि से सवा करोड़ की इंटरलाॅकिंग के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निविदा जारी की। तकनीकी कमेटी की बैठक से पहले ही ठेकेदारों का चयन कर लिया गया। इसके खिलाफ सांसद रमेश चंद्र बिंद, भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग शिकायत की तो सीडीओ ने जांच कराई। आरोप सही पाए जाने पर टेंडर निरस्त कर दिया। बाद टेंडर को निरस्त कर दुबारा निविदा जारी की गई।
विज्ञापन

टेंडर धांधली से लेकर दो जीएसटी नंबरो से ठेकेदारों को भुगतान, चंदौली में अतिरिक्त कार्यभार देखने के दौरान की गई गड़बड़ी संग समकक्ष अधिकारी के खिलाफ आरोपपत्र भेजने का मामला भी प्रकाश में आया था। संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश सिंह ने 25 जनवरी को अधिशासी अभियंता अख्तर अली अंसारी को मुख्यालय संबद्ध कर दिया। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक्सईएन को मुख्यालय संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पहले भी काफी विवादों में रहा है। अवैध तरीके से काम करने वाले कंप्यूटर आपरेटर का मामला सामने आया था। सीडीओ के तीन बार पत्र जारी करने के बाद भी आपरेटर को अब तक नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed