{"_id":"60bbc17b8ebc3ea5dd03b343","slug":"resolve-to-make-environment-green-bhadohi-news-vns5932399120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण को हराभरा बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण को हराभरा बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण करते सांसद, डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को जिले भर में पौधरोपण अभियान चलाकर पौधे रोपे गए। सांसद, विधायक, डीएम संग विभिन्न संगठनों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया।
वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमेश चंद्र बिंद, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। सांसद ने नीम, डीएम ने आंवला, एडीएम ने बरगद, सीडीओ ने पाकड़ का पौधा लगाया। एमए समद इंटर कॉलेज में भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने महुआ, नीम सहित अन्य पौधों का रोपण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सभी अधिकारियों को पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी आलोक सक्सेना, रिचेश मिश्रा आदि रहे।
पूरे भगवत गांव में राष्ट्रीय महासचिव बिंद समाज विकास परिषद के सुशील बिंद और ग्रामीणों ने पौधे लगाए। इस मौके पर राजू, रमाकांत, भोलानाथ आदि रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, वन विभाग की ओर से सेऊर में आयोजित कार्यक्रम में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने पौधे लगाए। नेवादा, रामापुर गांव में पूर्व उप निदेशक कृषि ब्रह्देव उपाध्याय ने पौधरोपण कर पर्यावरण के क्षरण पर चिंता जताई। कहा कि प्रदूषण के रोकथाम के लिए पौधरोपण जरूरी है। कहा कि अगर प्रदूषण इसी तरह बढ़ता रहा तो संपूर्ण जीव जगत का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। बीमारियाँ बढ़ेंगी, सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर लालमणि, सूर्यमणि, दिनेश मणि उपाध्याय, धर्मदेव, रामू, उपेन्द्र उपाध्याय, प्रधान रामजग मौजूद रहे। गंगामणि शकुंतला देवी जनसेवा ट्रस्ट की ओर से पुरुषोत्तम पुर में प्रमुख ट्रस्टी सतीश कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार दुबे ने कहा कि आयुर्वेद में ही किसी भी रोग को जड़ से समाप्त करने की क्षमता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर विकास खंड ज्ञानपुर परिसर में बीडीओ ज्ञानपुर अश्वनी कुमार पांडेय ने पौधरोपण कर शुद्ध वातावरण का संदेश दिया। इस मौके पर ब्रह्मजीत शुक्ला, रमाशंकर, अनिल, रविंद्र तिवारी, रामनगीना मिश्रा आदि रहे। खमरिया में भाजयुमो के जिलामंत्री संदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। इस मौके पर विनय प्रकाश मौर्य, जय प्रकाश शुक्ला, अमरेश गिरी,राकेश मौर्य आदि रहे। धौरहरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल चतुर्वेदी ने पौधे लगाए। इस मौके पर संजय दुबे, धनंजय, संगमलाल चौबे, कमलेश मिश्रा, सौरव मिश्र, अश्वनी मिश्रा, मंडल सोनकर, आदि रहे। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजलि सिंह की अगुवाई में पूरे परिसर में वृक्षारोपण किया गया। डॉ. अंजलि सिंह ने देव वृक्ष पीपल, पंच पल्लव आदि के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया की मानव-जाति वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ रही है। कोरोना महामारी ने ऑक्सीजन की जरूरतों का अहसास कराया है। पर्यावरण के साथ छेड़-छाड़ के कारण ही मानव सभ्यता खतरे में पड़ी है। इस मौके पर कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनित दुबे, अखिलेश, अविनाश आदि रहे। इसी क्रम में पं बुद्धिराम दूबे गर्ल्स डिग्री कालेज इटहरा में कालेज के प्राचार्य डॉ संजय द्विवेदी के नेतृत्व में बृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद दुबे, प्रदीप दुबे आदि रहे। अभोली संवाददाता के अनुसार, उपकेंद्र मिश्राईनपुर में जूनियर अभियंता अमित बैच के नेतृत्व में पौध रोपण किया गया। इस मौके पर सनी सिंह, दिलीप पांडेय, अनिल शुक्ला, विनोद, रण विजय, रामदुलार बिन्द, प्रहलाद, आदि रहे।
वर्चुअल मीट में पर्यावरण संरक्षण पर जोर
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्राओं के साथ माइक्रोसॉफ्ट टीम के आनलाइन प्लेटफार्म पर एक वर्चुअल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक अनुज कुमार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने छात्राओं के मध्य पर्यावरण हनन, जलवायु परिवर्तन की चिंता, पारिस्थितिक तंत्र का महत्व बताया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में ई गोष्ठी आयोजित कर पर्यावरण को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। भारतीय सब्जी अनुसंधान वाराणसी के निदेशक डॉ. टीके बेहरा ने गोष्ठी का आगाज किया। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. एके चतुर्वेदी ने पर्यावरण के प्रति सब्जियों की संतुलित जैव विविधता पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. आरपी चौधरी, गोविंद चौधरी, डॉ प्रभात चंद्र सिंह, धनंजय सिंह, रामबली पाठक, रामजी मौर्य आदि रहे।