{"_id":"6aef813a75e3d5a28f036d1e","slug":"resolve-complaints-on-sampoorna-samadhan-diwas-on-priority-cdo-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-151133-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। त्योहार के चलते इस बार पूर्व की अपेक्षा फरियादियों की संख्या कम रही। तीनों तहसीलों में कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 92 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के लिए सौंपा गया। भदोही तहसील में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायतकर्ताओं को जांच आख्या संतोषजनक नहीं मिल रही है। इसके कारण प्रकरणों को दोबारा विस्तृत जांच के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजना पड़ रहा है।
उन्होंने निर्देश दिया कि न्यायालय में विचाराधीन मामलों को छोड़कर अन्य शिकायतों का निस्तारण आपसी सहमति, निष्पक्ष जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर किया जाए। जांच आख्या विस्तृत, तथ्यपरक और स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि शिकायतकर्ताओं को न्याय मिल सके। जांच के दौरान संबंधित शिकायतकर्ता को साथ लेकर मौके पर जाएं और जीपीएस आधारित फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करें। इससे जांच की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। भदोही तहसील में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम चंद्रकांत त्रिपाठी, सीओ सुमित त्रिपाठी, तहसीलदार राहुल कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार शशांक राय, एसडीओ एसपी पटेल और डीएसओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
ज्ञानपुर तहसील में प्राप्त 35 शिकायतों में से पांच और औराई तहसील में आए 47 प्रार्थना पत्रों में से पांच का निस्तारण किया गया।