फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No solution to the traffic jam problem; vehicles stuck for hours on Station Road.

Bhadohi News: जाम की समस्या का समाधान नहीं, स्टेशन रोड पर घंटे फंसे वाहन

Tue, 08 Sep 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
No solution to the traffic jam problem; vehicles stuck for hours on Station Road.
सोमवार को भदोही नगर के स्टेशन रोड पर भीषण जाम में लगी वाहनों की कतार। स्रोत- संवाद
भदोही। नगर के प्रमुख मार्ग सोमवार को जाम की चपेट में रहे। विशेषकर स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय सर्वाधिक जाम की समस्या दिखी। स्टेशन रोड, लिप्पन तिराहा, तकिया कल्लन शाह, अहमदगंज फ्लाईओवर पर पूरे दिन वाहन रेंगते नजर आए। सबसे अधिक दिक्कत 11.30 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक देखने को मिला। लिप्पन तिराहे पर आधा दर्जन यातायात और सिविल पुलिस लोगों को जाम से बचाने में पसीने से तरबतर रही। स्कूली ट्रैफिक के खत्म होने के बाद ही राहत मिली।
विज्ञापन

भदोही शहर में लिप्पन तिराहे पर जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है। तिराहे पर रास्ता सकरा होने से प्रतिदिन जाम लगता है। इसका समाधान नहीं ढूंढे जाने से अब तक यह समस्या दूसरे क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है। मसलन लिप्पन तिराहे से फ्लाईओवर की ओर, नगर पालिका तिराहे की ओर, तकिया लल्लन शाह की ओर और स्टेशन रोड की ओर हर जाम लगना आम बात हो चुकी है। रविवार की बंदी के बाद सोमवार को स्कूल खुले और जब छुट्टी हुई तो लोग जाम में फंस गए। लोगों ने बाताया कि स्टेशन रोड पर भदोही गर्ल्स इंटर कालेज तक वाहनों की कतार लगी रही। लिप्पन तिराहे की ओर जो भी पहुंच रहा था और जाम में फंस कर रह जा रहा था। 11.30 बजे से जाम कभी थोड़ी राहत हो जाती तो फिर से जाम लग जाता। डेढ़ बजे तक यही आलम रहा। कार, बाइक सवार सर्वाधिक परेशान दिखे। खास बात यह है कि लिप्पन तिराहे पर जाम से मुक्ति के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। यहां तैनात आधा दर्जन पुलिस कर्मी प्रतिदिन इसी तरह पसीना बहाते दिखते हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


लिप्पन तिराहे के जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। व्यापारियों के साथ मिल बैठक कर आपसी विचार विमर्श इसका कोई रास्ता निकलने का प्रयत्न किया जाएगा। - सुमित त्रिपाठी, सीओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed