फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Residents of the entire beggar locality demonstrated for the facilities

सुविधाओं के लिए पूरे भिखारी मोहल्ले के रहवासियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Residents of the entire beggar locality demonstrated for the facilities
गर पालिका गोपीगंज के पूरेभिखारी वार्ड में खराब हैण्डपंप के पास प्रदर्शन करते नागरिक। संवाद - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड नंबर दो पूरेभिखारी मोहल्ले के नागरिकों ने समस्याओं का समाधान कराने के लिए बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया है कि शासन के निर्देश पर निकाय क्षेत्रों की सीमा तो बढ़ा दी गई, लेकिन सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। बिजली और पानी की व्यवस्था में सुधार न होने पर वार्डवासी डीएम को अवगत कराएंगे। शाश्वत सिंह ने कहा कि सीमा विस्तार कर पूरेभिखारी को पालिका में शामिल किया गया है। यहां दो हैंडपंप लगे हैं, जो कई माह से खराब हैं। पाइप लाइन पर निर्भर वार्डवासी नलकूपों में खराबी आने पर परेशान होते हैं। पालिका के कर्मी समस्याओं को दूर न कराकर कभी टैंकर भेजते हैं तो कभी आश्वासन देकर काम चलाते हैं। यही स्थिति बिजली उपकरणों को लेकर है। बताया कि जर्जर उपकरणों के अक्सर खराब होने के कारण वार्डवासी कई दिन तक बिन बिजली रहते हैं। प्रदर्शन करने वालों मे भुंअर, इंद्रावती देवी, विनोद, सुंदरलाल, हीरावती देवी, राजू आदि रहे। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में न होने के कारण वार्डवासियों को परेशानी हो रही है। शिकायत हुई है तो स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

अभोली ब्लाक के मिश्राइनपुर में टूटी पक्की नाली को दिखाते ग्रामीण। संवाद

अभोली ब्लाक के मिश्राइनपुर में टूटी पक्की नाली को दिखाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed