फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Residents of Bhauthar Basti will celebrate Diwali in darkness

Bhadohi News: अंधेरे में दिवाली मनाएंगे भौथर बस्ती के निवासी

Sun, 12 Nov 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Residents of Bhauthar Basti will celebrate Diwali in darkness
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। प्रकाश पर्व दिवाली पर रविवार को पूरा जिला रंगबिरंगी झालरों से जगमग होगा मगर भौथर की वनवासी बस्ती में अंधेरा ही छाया रहेगी। यहां अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है, जबकि ऊर्जा विभाग ने हर मजरे में बिजली पहुंचाने का संकल्प कई साल पहले लिया था।
विज्ञापन

जनपद के अभोली ब्लाक का भौथर गांव में वनवासी बस्ती है, जिसका अब तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतकरण योजना, दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना चली लेकिन इस मजरे तक बिजली नहीं पहुंच पाई। वनवासी बस्ती के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। बस्ती में तकरीबन 50 से 60 लोग रहते हैं।
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन न होने के कारण लोगों को अंधेरे में ही जीवन यापन करना होता है। बस्ती के लोग मोबाइल व प्रकाश के छोटे उपकरणों को चार्ज करने के लिए गांव के दूसरे लोगों के सहारे होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि बिजली कनेक्शन के लिए कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन समस्या जस का तस बरकरार रहा। बस्ती के माले वनवासी, पखंडू बनवासी, तेरस बनवासी, चंचल बनवासी ने कहा कि अंधेरे में रहने की आदत सी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन के लिए कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया, लेकिन हम गरीबों की बात कौन सुनने वाला है। बस्ती के लोग बिजली कनेक्शन के लिए तरस रहे हैं। बस्ती के लोग मोबाइल तो खरीद लिए है लेकिन जार्च करने के लिए दर दर भटकना पड़ता है।

-------------
इनसेट:
स्ट्रीट लाइट बदहाल:
ज्ञानपुर। शहर और गांवों की स्ट्रीट लाइट तमाम स्थानों पर स्ट्रीट लाइलें खराब हैं। जनपद में दो नगर पालिका भदोही, गोपीगंज और पांच नगर पंचायत सुरियावां, खमरिया, घोसिया, नईबाजार और ज्ञानपुर हैं। 546 ग्राम पंचायतें है। अधिकांश निकाय क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब है। ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज तिराहा, बालीपुर, पुरानी बाजार, खमरिया के वार्ड संख्या नौ, गोपीगंज के सदर मोहाल में स्ट्रीटलाइटें खराब है। वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर कौलापुर मोड़ पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed